
बिहारशरीफ में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मोगलकुआं डाकबंगला मोड़ के पास से तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल फेंका था। पुलिस को सूचना मिली कि आज ये सब इस इलाके में वारदात को अंजाम देने वाले हैं। जिसके बाद बिहार थाना के एएसआई उमेश कुमार अपने दल बल के साथ इस इलाके में पहुंचे और आरोपियों की धरपकड़ के लिए अपना जाल बिछाया ।
इसे भी पढ़िए-‘स्टंट’ के चक्कर में 2 छात्रों ने गंवाई जान
पुलिस की गश्ती टीम को देखते ही मोटरसाइकिल सवार लुटेरों के होश उड़ गए। दोनों मोटरसाइकिल वाले भागने लगे । फिर पुलिस ने भी उनका पीछा किया। लेकिन वो चकमा देकर एक्सिस बैंक के एटीएम में घुस गए। पुलिस अपना जाल बिछाकर रखी थी । जैसे ही तीनों बाइक सवार एटीएम पहुंचे और पैसे निकालने लगे । पुलिस ने तीनों को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।