बिहारशरीफ में डीएम का फूंका पुतला

0

बिहारशरीफ के हॉस्पीटल मोड़ पर नालंदा के जिलाधिकारी का पुतला फूंका गया। जिले में भ्रष्टाचार और बढ़ते अफसरशाही के विरोध में कांग्रेस ने विरोध मार्च निकाला था। ये मार्च धनेश्वरघाट स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू होकर हॉस्पीटल मोड़ पहुंचा और डीएम का पुतल फूंका

कांग्रेस के प्रवक्ता मुन्ना पांडेय ने कहा कि जिले में अफसरशाही चरम पर है। मोबाइल से जन समस्याओं की सूचना देने पर उसे ब्लॉक कर दिया जाता है। डीएम के समक्ष अपनी समस्या सुनाने वाले लोगों को शाम के 5 से 6 बजे मिलने का समय दिया जाता है। जिससे दूरदराज से आये लोगों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उदयशंकर कुशवाहा ने कहा कि आम जनता और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की समस्या दूर करने में डीएम की कोई रूचि नहीं है। चाटुकार और भ्रष्टाचारियों से मिलकर पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर रानी देवी, जेड इस्लाम, उषा देवी, फव्वाद अंसारी, ई. अश्विनी गौरव, रंजीत कुमार राजा, राजेश्वर प्रसाद, राजीव कुमार, नरेन्द्र शाही, बच्चन सिंह चन्द्रवंशी, फनीश्वर नाथ रेणु, बुन्देला यादव, इम्तियाज, बाबर, संतोष कुमार, सुभाष यादव, चांदो सिंह, अरुण पांडेय, महबूब आलम, फुलेश्वरी देवी, मनु देवी, मिन्ता देवी आदि मौजूद थे।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

बिहार में महागठबंधन को एक और बड़ा झटका.. एक और विधायक का विकेट गिरा.. जानिए पूरा मामला

बिहार में महागठबंधन को एक और बड़ा झटका लगा है । पहले स्पीकर की कुर्सी गई.. फिर फ्लोर टेस्ट…