
बिहारशरीफ। जदयू मीडिया सेल के अध्यक्ष रिशू कुमार ने शनिवार के दिन अपने फेसबुक पर एक फोटो पोस्ट किया जिसमें नगर आयुक्त और निगम के एक कर्मी की फोटो अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट की। कॉमेट में फेसबुक फ्रेंड से पूछा गया कि बताएं कौन हैं नगर आयुक्त। फिर क्या था फेसबुक पोस्ट पर कॉमेंट की बरसात होने लगी। किसी ने नगर आयुक्त की कार्यशैली पर शहर में किये गए कार्यों पर सवाल उठाया।
10 सालों से एक ही जगह जमे होने का आरोप
किसी ने निगम के कर्मी की बहाली को अवैध ठहराते हुए विगत 10 वर्षों से एक ही स्थान पर उसके जमे होने की बात कही। कुछ लोगों ने तो कर्मी की संपत्ति की जांच निगरानी से कराने का कॉमेंट भी कर दिए। फेसबुक पोस्ट ने नगर निगम के कर्मियों के साथ साथ जिले के कई अधिकारियों को भी बेचैन कर दिया। जिसके बाद जदयू नेता मीडिया सेल के अध्यक्ष को अपनी फ़ेसबुक पोस्ट डिलीट करनी पड़ी। जदयू नेता जिले में नित नए भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए चर्चित हैं।