नालंदा में मुखिया के खिलाफ BDO ने दर्ज कराया FIR

0

नालंदा जिला में एक और मुखिया पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं । आरोपी मुखिया के खिलाफ प्रखंड विकास पदाधिकारी यानि बीडीओ ने मुकदमा दर्ज कराया है। मुखिया पर कई वार्ड सदस्यों ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं ।

क्या है पूरा मामला
रहुई प्रखंड के उत्तरनावां पंचायत के मुखिया अशोक कुमार के खिलाफ एफआईआर करायी गयी है। रहुई के बीडीओ विवेक कुमार ने 21 लाख रुपये ट्रांसफर नहीं करने और कमीशन मांगने के आरोप में मुकदमा कराया है। मुखिया के खिलाफ उनके पंचायत के ही वार्ड सदस्यों ने कमीशन मांगने का आरोप लगाया था। जांच में आरोप सही पाए जाने पर बीडीओ ने एफआईआर करायी है।

पहले से भी मुखिया पर चल रहा है केस
प्राथमिकी के मुताबिक उत्तरनावां पंचायत के वार्ड नंबर 9 की वार्ड सदस्या पिंकी देवी, वार्ड संख्या 4 की सदस्या नीलम सिन्हा और वार्ड संख्या 8 की सदस्या बबीता देवी ने मुखिया अशोक कुमार पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया है। वार्ड सदस्यों ने सात निश्चय योजना की राशि ट्रांसफर करने के लिए 20 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन दिए थे। पंचायत सचिव उपेन्द्र कुमार से मामले की जांच करायी गयी। जांच में राशि ट्रांसफर नहीं करने का मामला सही पाया गया। मुखिया काफी दिनों से 21 लाख 78 हजार 648 रुपया अपने पास रखे थे। इतना ही नहीं 4 नबंवर 2017 को भी इसी मुखिया के खिलाफ अनियमितता के आरोप में मुकदमा कराया गया था।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

बिहार में महागठबंधन को एक और बड़ा झटका.. एक और विधायक का विकेट गिरा.. जानिए पूरा मामला

बिहार में महागठबंधन को एक और बड़ा झटका लगा है । पहले स्पीकर की कुर्सी गई.. फिर फ्लोर टेस्ट…