
दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोड़ के समीप गुरुवार की देर रात अज्ञात वाहन से कुचल कर बाइक सवार मामा-भांजा की मौत हो गई। दोनों युवक रिसेप्शन पार्टी में शामिल हो लौट रहे थे। उसी दौरान घटना हुई। गश्ती पुलिस दोनों युवकों को सदर अस्पताल लाई। जहां उनके मौत की पुष्टि की गई।
नवादा से आये थे बिहार शरीफ
मृतकों की पहचान नवादा जिला के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के भैसना गांव निवासी श्रीपासवान के 16 वर्षीय पुत्र जलेन्द्र कुमार और उसके मामा कौआकोल थाना क्षेत्र के खड़सारी गांव निवासी करियानंद पासवान के 31 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई। मृतक की जेब से मिले मोबाइल के आधार पर शव की पहचान हुई। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जहां परिवार की चीत्कार गूंजने लगी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घटना हुई। पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी है।