नालंदा में पंचायत उपचुनाव में कौन जीता, कौन हारा जानिए

0

नालंदा जिला में पंचायत उपचुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। चंडी पश्चिमी जिला परिषद सीट से अनिता देवी विजय रहीं। जबकि एकंगरसराय की केशोपुर पंचायत में मुखिया पद पर करुणा सिन्हा ने कब्जा जमाया है। काउंटिंग को लेकर मंगलवार सुबह से ही मतगणना केंद्र पर समर्थकों का जमावड़ा दिखने लगा था।

जिला परिषद उपचुनाव में अनिता देवी ने मारी बाजी
चंडी पश्चिमी जिला परिषद की सीट पर अनिता देवी ने जीत दर्ज की है। अनिता देवी ने पिंकी देवी को 6448 वोटों से हराया। उपचुनाव में कुल 23,567 मत पड़े थे। जिसमें अनिता देवी को 12,124, पिंकी देवी को 5,676, निशु कुमारी को 5,008, मंजू देवी को 276, रामपति बिंद को 210 और संजू देवी को 363 मत मिले। आपको बता दें कि चंद्रकांति देवी की निधन के बाद जिला परिषद का सीट खाली हुई थी।

केशोपुर पंचायत पर करुणा का कब्जा
वहीं,एकंगरसराय के केशोपुर पंचायत के मुखिया पद पर करुणा सिन्हा ने कब्जा जमाया है। करुणा सिन्हा ने सुलेखा देवी को 105 वोटों से हराया। करुणा सिन्हा को 1,057 वोट मिले, जबकि सुलेखा देवी को 952 मत प्राप्त हुए। वहीं, केशोपुर पंचायत के वार्ड संख्या 15 के वार्ड सदस्य पद पर बिन्दु देवी विजय घोषित की गई। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शम्भू प्रसाद को 10 मतों से पराजित किया। जबकि वार्ड संख्या 01 में पंच के पद पर हुए उपचुनाव में चंचल कुमारी विजय घोषित हुई। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सरस्वती देवी को 40 मतों से पराजित किया।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अन्य जिले

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …