
नालंदा जिला में एक पुलिसवाले ने रिश्तों का कत्ल कर दिया। जिस पति ने सात जन्मों तक साथ देने का वादा किया था उसी पति ने तड़पा तड़पा कर मार डाला। वारदात बिहारशरीफ के नकटपुरा गांव की है । जहां एक पुलिसवाले ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि सिपाही उपेंद्र प्रसाद ने करंट लगाकर अपनी पत्नी की हत्या कर डाली। नकटपुरा गांव का रहने वाला उपेंद्र प्रसाद बरबीघा में सिपाही के पद पर तैनात है। इस दरिंदे पर आरोप है कि पहले उसने अपनी पत्नी के हाथ-पैर बांधे और फिर करंट लगाकर उसे मार डाला। जिसकी सूचना पड़ोसियों ने उसके मायके वालों को दी। उसके बाद मायके वाले आननफानन में नकटपुरा पहुंचे। परिजनों के पहुंचते ही आरोपी पुलिसवाला पहले नाटक करने लगा। वो कहने लगा कि राजकुमारी ने खुदकुशी की है। इसके बाद मायकेवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी । पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शुरुआती तफ्शीश करने लगी। आरोपी पति इससे पहले की पुलिस को समझाने में कामयाब होता। मायके वालों को राजकुमारी के हाथ और पैर पर रस्सी के निशान दिखे। जिसके बाद उनलोगों ने इसे हत्या करार दिया। वहां मौजूद पुलिस ने भी इसे गौर देखा तो मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति उपेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के मायके वालो के मुताबिक 10 साल पहले शेखपुरा के डीह कोसुम्भा की रहने वाली राजकुमारी देवी की शादी नकटपुरा गांव के उपेंद्र प्रसाद के साथ हुई थी । राजकुमारी देखने में सुंदर नहीं थी जिस वजह से उपेंद्र प्रसाद हमेशा अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था।