
बिहारशरीफ वासियों के लिए गुड न्यूज है । बिहारशरीफ के वार्ड नंबर 1 यानि सोहडीह में सम्राट अशोक भवन का निर्माण होगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है । 1 करो़ड़ 16 लाख की लागत से बनने वाला ये हाईटेक भवन कैसा होगा इसके बारे में आपको बताएंगे । लेकिन उससे पहले आपको बता दें कि नालंदा लाइव की खबर पर मुहर भी लगी है। नालंदा लाइव ने 12 अप्रैल को ही ये खबर दी थी कि बिहारशरीफ के सोहडीह में सम्राट अशोक भवन का निर्माण होगा। अब उसपर अंतिम मुहर लग गई है। कई निगम पार्षद सोहडीह में सम्राट अशोक भवन बनाने का विरोध कर रहे थे ।लेकिन आखिरकार शहर के वार्ड नंबर एक के सोहडीह में सम्राट अशोक भवन बनाने का फैसला लिया गया है । इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है ।
सूत्रों के मुताबिक सम्राट अशोक भवन निर्माण के लिए कुल चार लोगों ने टेंडर भरा था । जिसमें तकनीकि आधार पर दो टेंडर को निरस्त कर दिया गया । जबकि बाकी के दो टेंडर यानि अवधेश प्रसाद और विशुनदेव प्रसाद का टेंडर बराबर निकला।द जिसके बाद लॉटरी के जरिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी की गई और विशुनदेव प्रसाद को टेंडर मिल गया।
कैसा होगा सम्राट अशोक भवन
एक करोड़ 16 लाख की लागत से बनने वाला सम्राट अशोक भवन राजगीर कन्वेंशन सेंटर की तर्ज पर बनेगा। ये शहर सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। सम्राट अशोक भवन सेंट्रलाइज एयर कंडीशन होगा। सम्राट अशोक भवन में एक छोटा ऑडिटोरियम होगा । इस ऑडिटोरियम में एक साथ 400 लोग बैठ सकते हैं। यानि जल्द ही शहर वासियों को एक कन्वेंशन सेंटर मिलने वाला है ।