कोरोना का कहर: बिहार सरकार के मंत्री का ब्रेन हेमरेज.. हालत नाजुक

0

बिहार में कोरोना का कहर जारी है. बीजेपी नेता और बिहार सरकार के मंत्री विनोद सिंह को ब्रेन हेमरेज हो गया है। जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजने की तैयारी की जा रही है

रुबन अस्पताल में थे भर्ती
शनिवार रात को उनकी तबीयत अधिक खराब हो गई थी। इलाज के लिए उन्हें पटना के रुबन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन स्थिति सुधरने की जगह बिगड़ती चली गई। जिसके बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जाने की सलाह दी।

इसे भी पढ़िए-RJD ने तीन विधायकों को पार्टी से निकाला.. जानिए किसे किसे और क्यों ?

मेदांता में कराया जाएगा भर्ती
विनोद सिंह को दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है। उन्हें एयर एम्बुलेंस से ले जाया जाएगा। जहां मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने रुबन अस्पताल जाकर विनोद सिंह का हाल जाना। उन्हें दिल्ली ले जाने के लिए बिहार सरकार की तरफ से एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है।

इसे भी पढ़िए-चुनाव से पहले जेडीयू को बड़ा झटका, नीतीश के करीबी मंत्री ने दिया इस्तीफा

कोरोना से संक्रमित हुए थे
आपको बता दें कि विनोद कुमार सिंह और उनकी पत्नी कोरोना 20 जून को संक्रमित पाए गए थे. कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने और इलाज के बाद सिंह का कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी. लेकिन, रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद रुबन अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

इसे भी पढ़िए-RJD में शामिल होने से पहले ही श्याम रजक का विरोध शुरू; जानिए, RJD नेता ने क्या कहा

कौन हैं विनोद सिंह
विनोद सिंह कटिहार के प्राणपुर से बीजेपी विधायक हैं. उन्हें बीजेपी कोटे से मंत्री बनाया गया था. वे बिहार सरकार में पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण मंत्री के साथ-साथ माइन्स एवं जियोलॉजी मंत्रालय का भी कार्यभार दे रहे हैं.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …