
जहानाबाद जिले में गुरुवार को 50 नए कोविड-19 संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें महिला, पुरूष और बच्चे भी शामिल हैं। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 108 हो गई है।
50 मरीज मिलने पर हड़कंप
गुरुवार को कोरोना के 50 कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी विभिन्न क्वारंटाइन सेंटरों में रह रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान कर उन्हें आइसोलेशन सेंटर में लाने की पहल शुरू कर दी है। सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने बताया कि सोमवार को 70 लोगों का सेंपल जांच के लिए आईजीएमएस पटना भेजा गया था। गुरुवार की देर शाम उसमें से 50 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इसे भी पढ़िए-बिहार में 24 घंटे में कोरोना 300 नए मरीज, एक की मौत.. जानिए कहां तेजी से फैला संक्रमण
कहां कितने मरीज मिले
सीएस ने बताया कि मोदनगंज प्रखंड से 07, मखदुमपुर से 04, घोसी से 12, हुलासगंज से 17, रतनीफरीदपुर से 01, जहानाबाद सदर प्रखंड के 08 कोरोना के पॉजिटिव मरीज गुरुवार को मिले हैं। सीएस डॉ. विजय कुमार ने बताया कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वे सभी अप्रवासी मजदूर हैं जो शनिवार और रविवार को सूरत, दिल्ली, हरियाणा तथा बंगाल से आए थे। बताया कि सभी अप्रवासी मजदूर विभिन्न ट्रेनों से सवार होकर जहानाबाद आए थे। रेलवे स्टेशन परिसर में ही स्क्रीनिंग करने के बाद इनलोगों को मोदनगंज, मखदुमपुर, घोसी, हुलासगंज, रतनी तथा जहानाबाद में बने क्वारंटाइन सेंटरों में रखा गया था।
इसे भी पढ़िए-1 जून से बिहार के लिए किन-किन शहरों से चलेगी ट्रेन चलेगी; जानिए पूरा डिटेल्स
संपर्क में आए लोगों का लिया जाएगा सैंपल
जहानाबाद जिले में अप्रवासी मजदूरों को क्वारंटाइन करने के लिए 38 सेंटर बनाए गए हैं। प्रखंडों के अलावा पंचायतों में क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है। जिन सेंटरों से कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। उन सेंटरों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जाएगी। जो लोग इन मरीजों के संपर्क में आए हैं। उनका सैंपल लेकर शुक्रवार को कोरोना की जांच के लिए आईजीएमएस पटना भेजा जाएगा। सीएस ने बताया कि क्वारंटाइन सेंटरों में सोशल डिस्टेंस बनाने को कहा गया है। यह बता दें कि 19 मई को जहानाबाद जिले में 31 कोरोना के मरीज पाए गए थे। वहीं जिन क्वारंटाइन सेंटरों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। उन इलाकों में हड़कंप मच गया है। उस इलाके के ग्रामीण दहशत में हैं।
Private Clinic Open In Bihar During Lockdown 4.0
बिहार में लॉकडाउन में प्राइवेट क्लीनिक में कैसी है इलाज की व्यवस्था.. देखिए ये रिपोर्ट.. खबरों को डिटेल से पढ़ने के लिए www.nalandalive.com को लॉगिन कीजिए
Posted by Nalanda Live on Thursday, May 21, 2020