बिहार में कोरोना का कहर जारी, कोरोना से महिला दारोगा की मौत

0

बिहार में कोरोना का कहर जारी है. कोरोना से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोरोना की वजह से महिला दारोगा की मौत हो गई है. उन्हें इलाज के पटना में भर्ती कराया गया था. जहां उनकी मौत हो गई है ।

क्या है पूरा मामला
मोतिहारी नगर थाना में तैनात महिला दारोगा शारदा सिन्हा की कोरोना से मौत कोरोना से हुई है. बताया जा रहा है कि 17 अगस्त को उनकी तबीयत अचानक खराब हुई. जिसके बाद मोतिहारी में ही उनका प्राथमिक उपचार कराया गया. मोतिहारी में इलाज के बाद उन्हें पटना रेफर किया गया था.

इसे भी पढ़िए-दफ्तर में घुसकर कार्बाइन से फायरिंग, प्रॉपर्टी डीलर की मौत, 3 जख्मी

पटना में हुई मौत
पटना में महिला दारोगा शारदा सिन्हा की कोरोना जांच कराई गई. जिसमें उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली. जिसके बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां उनकी मौत हो गई. वो जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के बाजिदपुर गांव की रहने वालीं थी और साल 1987 में बिहार पुलिस में कांस्टेबल के रूप में बहाल हुई थी. प्रमोशन के बाद वो दारोगा बनीं थीं.

इसे भी पढ़िए-पटना में लॉकडाउन को लेकर नियम में बदलाव, दुकानों के खुलने का समय बदला

बिहार में कोरोना संक्रमण
आपको बता दें कि शनिवार को बिहार में कोरोना के 2238 नए मरीज मिले थे. जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 119909 हो गई है. जिसमें 27479 कोरोना के एक्टिव मरीज है. वहीं, मृतकों की संख्या बढ़कर 600 के पार हो गई है. सूबे में रिकवरी रेशियो 78.05 फ़ीसदी है

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …