जेडीयू के MLC और LJP के सांसद कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

0

बिहार में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है. कोरोना की चपेट दो और नेता आ गए हैं, जिसमें एक जेडीयू के एमएलसी हैं और दूसरी एलजेपी के सांसद हैं. खास बात ये है कि दोनों पति पत्नी हैं.

दिनेश सिंह और वीणा देवी कोरोना पॉजिटिव
वैशाली से लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद वीणा देवी के बाद अब उनके पति जेडीयू एमएलसी दिनेश से भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. JDU MLC दिनेश सिंह की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. सांसद वीणा देवी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके परिवार के अन्य सदस्यों का टेस्ट सैंपल लिया गया था और अब जेडीयू एमएलसी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

सांसद की तबियत खराब थी
लोक जनशक्ति पार्टी की सांसद वीणा देवी कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं. पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी. जिसके बाद उनका सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया था और अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. बताया जा रहा है कि उन्हें इलाज के पटना एम्स में लाया जाएगा

स्टाफ की भी हुई जांच
लोजपा सांसद वीणा देवी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया. उनके परिवार के सदस्यों के साथ-साथ स्टाफ के स्वाब को भी जांच के लिए भेजा गया. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सांसद वीणा देवी से फोन पर बातचीत कर उनका हाल जाना है.

आपको बता दें कि वीणा देवी के विरोधी रघुवंश बाबू भी कोरोना से संक्रमित हुए थे. जिसके बाद उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया था. हालांकि बाद में वो ठीक होकर घर लौट गए हैं

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …