
नालंदा जिला में कोरोना मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है. जिले में कोरोना के 114 नए मरीज मिले हैं. जिसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 3382 पहुंच गयी है। जिसमें सबसे ज्यादा बिहारशरीफ से हैं. वहीं राजगीर के सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर से 7 लोग संक्रमित पाए गए हैं.
बिहारशरीफ का एक और मोहल्ला सील
बिहारशरीफ शहरी क्षेत्र में नए मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. सोमवार को बिहारशरीफ में कोरोना के 13 नए मरीज मिले हैं. जिसके बाद बिहारशरीफ में मंगलास्थान को सील कर दिया है. अब बिहारशरीफ में कुल 42 कंटेनमेंट जोन हैं.
सीआरपीएफ कैंप में 7 लोग पॉजिटिव मिले
राजगीर स्थित सीआरपीएफ कैंप में कोरोना मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है. सीआरपीएफ कैंप में 7 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. जिसके बाद कैंप में दहशत का माहौल है
नूरसराय में तीन नए मरीज मिले
नूरसराय प्रखंड के परिऔना और मेयार गांव में रैपिड एंटीजन जांच की गयी। जिसमें परिऔना के दो और मेयार के एक लोग पॉजिटिव पाये गये हैं। तीन नये मरीज मिलने के बाद प्रखंड क्षेत्र में पॉजिटिव की संख्या 62 से बढ़कर 65 हो गयी है। वहीं परिऔना गांव में पॉजिटिव की संख्या चार हो गयी है। जिसमें एक की मौत हो चुकी है। वहीं मेयार में पॉजिटिव की संख्या 31 हो गयी है।
नगरनौसा में 6 नए मरीज मिले
नगरनौसा प्रखंड के मध्य विद्यालय प्रसडीहा और कुड़वापर गांव में रैपिड एंटीजन जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। पॉजिटिव मरीजों को दवा किट के साथ होम क्वारेंटाइन में रहने की सलाह दी गयी है।
बिंद में एक नया मरीज
बिंद पीएचसी में रैपिड एंटीजन जांच के तहत 129 लोगों की जांच की गयी। जिसमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। बिंद प्रखंड में कुल संक्रमितों की संख्या 44 हो गई है. जिसमें 6 लोग ठीक हो गए हैं।
हरनौत में मिले दो पॉजीटिव मरीज
हरनौत पीएचसी और गोखुलपुर अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में कैंप लगाकर 142 संदिग्धों की जांच की गई। जिसमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें एक कल्याण बिगहा और दूसरा गोखुलपुर का है।
राजगीर में पांच मरीज मिले
राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में रैपिड एंटीजन किट से 111 लोगों का सैंपल लिया गया। जिसमें 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
परबलपुर में 4 नए मरीज
परबलपुर पीएचसी में 80 लोगों की रैपिड एंटीजन जांच की गयी। जिसमें चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। चार लोगों परबलपुर बाजार के रहने वाले हैं. जिससे लोगों में डर का माहौल है
इस्लामपुर में 13 नए मरीज
इस्लामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नगर क्षेत्र में सोमवार को 103 लोगों की रैपिड एंटीजन जांच की गयी। जिसमें 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जिसमें एक ही घर में 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
कतरीसराय में कहर जारी
कतरीसराय थाना के समीप कोरोना जांच शिविर लगाया गया था। शिविर में 136 लोगों का सैंपल लिया गया। जिसमें 8 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
और कहां कितने मिले
इसके अलावा एकंगरसराय के लोदीपुर से कोरोना के 6 नए मरीज मिले हैं. वहीं, सिलाव, वेन,थरथरी और गिरियक से 1-1 नए मरीज मिले हैं.