भारत में कोरोना ने बदले लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

0

भारत में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है, देश में कोरोना के 3 लाख 10 हजार से ज्यादा मरीज हैं. ऐसे में कोरोना ने अब अपना लक्षण बदलना शुरू कर दिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सूंघने और स्वाद की क्षमता में कमी को भी कोरोना वायरस के लक्षण में शामिल कर लिया। इस मुद्दे पर राष्ट्रीय टास्क फोर्स द्वारा चर्चा की गई थी, जिसके बाद इस बारे में फैसला लिया गया है।

क्या क्या हैं लक्षण
कोरोना के कई मामलों में रोगियों के सूंघने और स्वाद महसूस करने की क्षमता में कमी आई है, इसलिए इसे अब संक्रमण के लक्षण में शामिल कर लिया गया है। पहले बुखार, कफ, थकान, सांस लेने में दिक्कत, बलगम के साथ खांसी, मांसपेशियों में दर्द, नाक से पानी बहना-गला खराब होना-दस्त होना जैसे लक्षण शामिल थे, जिनके आधार पर कोरोना की जांच की जा रही थी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अप्रैल में यूरोपीय संघ के कई देशों, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर कोविड -19 के प्रमुख लक्षणों में सूंघने और स्वाद की कमी को जोड़ा था।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…