वार्ड सदस्या के पति पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने मारी गोली

0

नालंदा जिला में बदमाशों ने एक वार्ड सदस्या के पति पर जानलेवा हमला किया है। बदमाशो ने वार्ड सदस्या के पति को गोली मार दी। पीड़ित को पटना में भर्ती कराया गया है। मामला चंडी थाना के कुर्थिया गांव का है। बदमाशों ने वार्ड सदस्या के पति को गोली मारकर जख्मी कर दिया। बाइक सवार तीन बदमाशों ने चार गोलियां चलाई। पहली गोली को पीड़ित ने हथेली से रोकने की कोशिश की। दूसरी गोली उनके गले को छूकर निकल गयी। तीसरी गोली गर्दन और कंधे के बीच गले को छूते हुए निकल गई। बदमाशों ने चौथी गोली भी चलाने का प्रयास किया लेकिन वो मिसफायर हो गई। बताया जा रहा है कि विशुनपुर गांव का रहने वाला रामू यादव कुर्थिया गांव में जनवितरण प्रणाली की दुकान से अनाज लाने गये थे। उनके साथ उनके चचेरे भाई सोनू भी थे। सोनू ने बताया कि अनाज लेने के बाद उसे एक टेम्पो पर लोड कर दिया और दोनों भाई बाइक से पीछे-पीछे गांव लौट रहे थे। तभी तीन बदमाशों ने गोली चला दी। उधर, वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी डीलर के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In हिलसा

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…