
हिलसा शहर में दो दिन तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत सहायक अभियंता प्रदीप कुमार गुप्ता के मुताबिक शहर में 11 हजार वोल्ट के तार को दुरुस्त किया जाएगा । इसके लिए दो दिनों तक बिजली गुल रहेगी। बिजली विभाग के मुताबिक सोमवार और मंगलवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। ऐसे में नालंदा लाइव की लोगों से अपील है कि वो पानी आदि भर लें। हालांकि बिजली विभाग कहना है कि वो बीच में आधे घंटे के लिए बिजली की सप्लाई करेगा।