नेताजी लोगों का इंतजार खत्म, वेतन के लिए आया फंड

0

नालंदा जिला में वेतन का इंतजार कर रहे नेताओं का इंतजार खत्म हो गया है। पंचायत जनप्रतिनिधियों के वेतन के लिए फंड जारी कर दिया गया है। नालंदा जिला के चंडी प्रखंड के पंचायत जनप्रतिनिधियों को जल्द ही वेतन दे दिया जाएगा । चंडी प्रखंड में पंचायत जनप्रतिनिधियों के लिए लगभग 28 लाख रुपए निर्गत कर दिया गया है। चंडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल आनंद के मुताबिक चंडी प्रखंड के सभी 15 पंचायतों के मुखिया, उप मुखिया और वार्ड सदस्यों के लिए 22 लाख 71 हजार 197 रुपए। जबकि प्रखंड के सभी 22 पंचायत समिति सदस्यों के लिए 5 लाख 21 हजार 347 रुपए निर्गत किए गए है। जिसे एक सप्ताह के अंदर भत्ता की राशि प्रखंड के सभी प्रतिनिधियों को मुहैया करा दिया जाएगा। वेतन का इंतजार कर रहे पंचायत जनप्रतिनिधियों ने भत्ता के लिए फंड जारी होने पर खुशी जाहिर की। वे लंबे समय से भत्ते का इंतजार कर रहे थे। आपको बता दें कि नीतीश सरकार ने पंचायत जनप्रतिनिधियों का वेतन बढ़ाया था।
किसे कितना वेतन मिलता है जानिए
जिला परिषद अध्यक्ष- 12 हजार रुपए प्रतिमाह
जिला परिषद उपाध्यक्ष- 10 हजार रुपए प्रतिमाह
पंचायत समिति प्रमुख- 10 हजार रुपए प्रतिमाह
पंचायत समिति उप-प्रमुख- 5 हजार रुपए प्रतिमाह
मुखिया- 2500 रुपए प्रतिमाह
उप मुखिया- 1200 रुपए प्रतिमाह
सरपंच: 2500 रुपए प्रतिमाह
उप सरपंच- 1200 रुपए प्रतिमाह
जिला परिषद सदस्य- 2500 रुपए प्रतिमाह
पंचायत समिति सदस्य- एक हजार प्रतिमाह
वार्ड सदस्य- 500 रुपए प्रतिमाह
पंच- 500 रुपए प्रतिमाह
न्यायमित्र- सात हजार रुपए प्रतिमाह
ग्राम पंचायत सचिव- छह हजार रुपए प्रतिमाह

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In हिलसा

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…