BPSC में अमन का चयन.. 25 साल पहले नीतीश कुमार के सामने दिया था भाषण

0

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 64वीं संयुक्त परीक्षा का रिजल्ट रविवार को ही आया है। इसमें एक ऐसे शख्स ने सफलता हासिल की है, जिनकी चर्चा अब बहुत तेजी से हो रही है। ये हैं पटना के बाढ़ के मरांची के रहने वाले अमन कुमार। अमन को BPSC में 161 रैंक मिली है। वैसे उनकी चर्चा दूसरी वजह से हो रही है। यह वजह है आज से 25 पहले बचपन में एक सभा में उनके द्वारा दिया गया भाषण। तब उनके साथ ही मंच पर मौजूद थे तब के सांसद और आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

इसे भी पढ़िए-BPSC में दो दोस्तों की सफलता की कहानी.. साथ-साथ पढ़ाई की.. साथ-साथ सफलता पाई

चर्चा में अमन की तस्वीर 
अमन की जो तस्वीर वायरल हो रही है वह साल 1996 की है। तब नीतीश कुमार बाढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद हुआ करते थे। नीतीश कुमार की एक सभा मरांची में थी। उस समय नीतीश, लालू प्रसाद से अलग होकर चुनाव लड़े थे और जीतकर समता पार्टी के सांसद बने थे।मरांची के लोगों ने तब नीतीश कुमार का अभिनंदन समारोह आयोजित किया था। छोटे से मंच पर सारे अतिथि दरी पर बैठे थे। नीतीश कुमार भी उसी दरी-जाजिम पर बैठे थे। अभिनंदन समारोह के उस कार्यक्रम में मंच पर एक छोटा बच्चा अमन भी था। तब अमन दूसरी कक्षा का छात्र था। उसने भी उस कार्यक्रम में नीतीश की मौजूदगी में भाषण दिया था। उस छोटे से बच्चे के भाषण से नीतीश कुमार काफी प्रभावित हुए थे। बच्चे के आत्मविश्वास को देख नीतीश अचंभित हो गए थे।

इसे भी पढ़िए-मस्जिद में रखा था बम फटा.. मदरसा पूरी तरह ध्वस्त, 6 घायल

मुख्यमंत्री ने बधाई दी
इस तस्वीर और अमन की सफलता की जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी मिली है। उन्होंने मरांची में अमन के पिता संजय कुमार से बात की है और उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है। बताया गया है कि अमन अभी दिल्ली में हैं। वे दो-तीन दिनों में पटना आएंगे। इसके बाद वे CM से भी मिलेंगे।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In जॉब एंड एजुकेशन

Leave a Reply

Check Also

बिहार में महागठबंधन को एक और बड़ा झटका.. एक और विधायक का विकेट गिरा.. जानिए पूरा मामला

बिहार में महागठबंधन को एक और बड़ा झटका लगा है । पहले स्पीकर की कुर्सी गई.. फिर फ्लोर टेस्ट…