
बिहार में टीचर की नौकरी की चाहत रखने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है । बिहार सरकार ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) में शामिल होने के लिए अधिकतम उम्र सीमा में 10 वर्षों की छूट दे दी है. साथ ही फॉर्म भरने की तारीखों का भी ऐलान हो गया है । इस बार 37,335 सीटों के लिए STET की परीक्षा होगी
कब से कब तक फॉर्म भरने की है तारीख
बिहार बोर्ड ने एसटीइटी के लिए फॉर्म भरने की तिथि भी जारी कर दी. परीक्षा फॉर्म 20 से 24 दिसंबर तक ऑनलाइन भरा जायेगा. इससे पहले 15 अक्तूबर को पटना हाइकोर्ट ने बीच के वर्षों में एसटीइटी नहीं आयोजित होने के आधार पर सरकार को अधिकतम उम्र सीमा में छूट देने का निर्देश दिया था. बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि ऑनलाइन फॉर्म भरने में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थी यूजर आइडी और पासवर्ड के माध्यम से 25 से 26 दिसंबर तक आवेदन में सुधार कर सकते हैं.
उम्र सीमा 10 साल बढ़ाई गई
हाईकोर्ट के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) में शामिल होने के लिए अधिकतम उम्र सीमा में 10 वर्षों की छूट दे दी है. यानि अब सामान्य वर्ग के 47 साल तक के पुरुष और 50 साल तक की महिला अभ्यर्थी, जबकि बीसी और इबीसी के 50 साल तक और एससी और एसटी के 52 साल तक के अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.
वर्ग पहले से तय छूट के बाद
GEN (पुरुष) 37 वर्ष 47 वर्ष
GEN (महिला) 40 वर्ष 50 वर्ष
BC(पुरुष- महिला) 40 वर्ष 50 वर्ष
EBC(पुरुष- महिला) 40 वर्ष 50 वर्ष
SC(पुरुष- महिला) 42 वर्ष 52 वर्ष
ST(पुरुष- महिला) 42 वर्ष 52 वर्ष
कंप्यूटर साइंस विषय में आठ वर्षों की मिलेगी छूट
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि कंप्यूटर साइंस विषय में प्रशिक्षण की अनिवार्यता नहीं होने के कारण इन्हें 10 वर्षों की छूट नियमावली में देय नहीं है. इसलिए इस विषय में 15 अक्तूबर को पटना हाइकोर्ट के पारित आदेश के आलोक में अधिकतम उम्र सीमा में आठ वर्षों की छूट दी जायेगी.
37,335 सीटों के लिए होगा एसटीइटी
पेपर-1 (वर्ग 9 एवं 10) 25270 सीटें
अंग्रेजी 5054
गणित 5054
विज्ञान 5054
सामाजिक विज्ञान 5054
हिंदी 3000
संस्कृत 1054
उर्दू 1000
पेपर-2 (वर्ग 11 एवं 12) 12065 सीटें
अंग्रेजी 2125
गणित 2104
भौतिकी 2384
रसायन शास्त्र 2221
प्राणी शास्त्र 723
वनस्पति शास्त्र 835
कंप्यूटर साइंस 1673
आपको बता दें कि पटना हाईकोर्ट ने बिहार STET की 7 नवंबर को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया था. और बिहार बोर्ड से परीक्षार्थियों की अधिकतम आयु को बढ़ाने का आदेश दिया था. जिसके बाद शिक्षा विभाग ने ये फैसला लिया है