बिहार में विकास का नालंदा मॉडल कहने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाराज हो गए. उन्होंने कहा कि कोई नालंदा मॉडल नहीं है, सिर्फ यह दुष्प्रचार किया जा रहा है।
नालंदा को बदनाम करने की साजिश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नालंदा मॉडल कह कर जिले को बदनाम किया जाता है। सीएम नीतीश ने कहा कि उनका तो नालंदा जिला में जन्म भी नहीं हुआ है। बावजूद लोग हमें नालंदा से जोड़ते हैं। हमारे पुरखे नालंदा से थे, लेकिन हमारा जन्म तो बख्तियारपुर में हुआ है।
‘नालंदा नहीं पूरे बिहार हमारा’
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मेरे लिए तो पूरा बिहार ही अपना है, मुझे सिर्फ नालंदा से प्रेम नहीं बल्कि पूरे बिहार से प्रेम है। और जो भी काम होता है वह पूरे बिहार के लिए होता है। उन्होंने कहा कि जब केंद्रीय मंत्री थे तो सड़क की कई योजनाओं को पटना, नालंदा से जोड़ा गया था, लेकिन बिहार सरकार में रहते हुए हमने सिर्फ नालंदा के लिए काम किया है यह बात नहीं है। इस तरह का अफवाह फैलाकर नालंदा के साथ गलत किया जा रहा है।