मोदी सरकार के खिलाफ बिहारशरीफ में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

0

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगी है। लगातार 17 वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ सोमवार को बिहारशरीफ में कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। नालंदा जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी और तांगे की सवारी कर विरोध प्रदर्शन किया। बिहारशरीफ के हॉस्पीटल मोड़ पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुतला भी फूंका।

नालंदा के कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पीएम मोदी को हर मोर्चे पर विफल बताया। दिलीप कुमार ने कहा कि पीएम मोदी झूठ के सहारे देश चला रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की बेहताशा बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। डीजल की कीमतों मे बढ़ोत्तरी से किसान की स्थिति चरमरा गई है। उनका कहना है कि किसानों पंपिंग सेट के सहारे सिंचाई करते हैं। ऐसे में डीजल की कीमतों में इजाफा होने से वे अपने खेतों में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। दिलीप कुमार ने कहा कि कांग्रेस देशभर में विश्वासघात दिवस मना रही है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अन्य जिले

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…