
अब गांव वालों को शहर की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि गांव का विकास भी अब शहर की तरह किया जाएगा। ये बात बिहार के ग्रामीण विकास और संसदीय कार्यमंत्री श्रवण कुमार ने कही। राजगीर के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस उन्होंने कहा कि बिहार बहुत तेज गति से विकास कर रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ हर गरीब परिवार तक पहुंचाया जा रहा है। सात निश्चय योजना के तहत हर गांव को शहर जैसा विकसित किया जा रहा है। ताकि गांव में रहने वाले गरीब परिवार को हर सुख सुविधा मिल सके। श्रवण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित लोगों को घर मुहैया कराने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
नीतीश सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि साल 2011 में आर्थिक आधार पर जनगणना हुआ था । लेकिन सामाजिक जनगणना में कुछ लोगों का नाम नहीं रहने के कारण कुछ गरीब छूट गए हैं। उन्हें भी जनगणना में शामिल कर इंदिरा आवास योजना की सुविधा दी जा रही है। इतना ही नहीं श्रवण कुमार ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों को निर्देश दिया गया है कि कार्य एक महीने के अंदर जल्द पूरा किया जाए। ग्राम पंचायत में आमसभा में पारित कर केंद्र सरकार को सूची भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर कहीं कोई गरीब लोग इंदिरा आवास योजना से वंचित रह गया हो या इंदिरा आवास का पैसा नहीं मिला है तो संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी दोषी ठहराएंगे जायेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से अबतक आपदा से पीड़ित बीपीएल परिवार को पारिवारिक सूची में शामिल कर केंद्र सरकार के द्वारा घर बनाने के लिए राशि मुहैया करायी जायेगी।
इसे भी पढ़िए-बिहारशरीफ, राजगीर, सिलाव, गिरियक, रहुई, नूरसराय और कतरीसराय वालों के लिए बहुत जरूरी खबर