कहां लड़का-लड़की के चक्कर में पीट गई पुलिस, सिपाही का फूटा सिर, कई जवान जख्मी

0

नालंदा पुलिस के जवानों को उस समय भागना पड़ा जब गांव वाले पुलिस वालों पर हमला बोल दिया। गांव वालों के आक्रामक रुख को देखते हुए पुलिस को पीछे हटाना पड़ा। गांववालों के हमले में सिपाही बबलू कुमार के सिर फट गए । जबकि आधा दर्जन पुलिसकर्मी को चोटें आईं। बताया जा रहा है कि इस दौरान नालंदा के थाना प्रभारी के साथ भी लोगो ने हाथापाई की। मामला नालंदा थाने के एक गांव की है। जहां पुलिस एक नाबालिग जोड़े की शादी रुकवाने गई थी। जिसके बाद गांव वाले भड़क उठे। गांववालों योजना के तहत पहले महिलाओं को आगे किया और फिर पुलिसवालों पर हमला कर दिया। गांववालों की रोड़ेबाजी में करीब आधा दर्जन पुलिस कर्मी जख्मी हो गए।
क्या है पूरा मामला
नालंदा के रासबिहारी हाई स्कूल में पढ़नेवाले एक लड़का और एक लड़की प्रेम-प्रसंग में स्कूल से फरार हो गए। दोनों घर से भागकर एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। लड़का 10वीं का छात्र है जबकि लड़की 9वीं में पढ़ती है। दोनों पर प्यार का ऐसा भूत चढ़ा कि दोनों स्कूल से ही भाग गए। नाबालिग प्रेमी जोड़े भागकर बख्तियारपुर पहुंच गए। इसकी खबर लड़की के परिजनों को मिली। वे लोग बख्तियारपुर जाकर छात्रा को तो पकड़ लिया। लेकिन लड़का भागने में कामयाब रहा। हालांकि बाद में लड़कीवालों ने लड़के को फिर पकड़ लिया और बंधक बनाकर अपने गांव ले आए। लड़कीवाले उनदोनों की शादी करवाना चाह रहे थे। इसकी सूचना लड़का के घर वालों को लगी। उन्होंने इसकी खबर पुलिस को कर दी। नालंदा पुलिस की एक टीम वहां गई। लड़का-लड़की दोनों नाबालिग थे इसलिए पुलिस इस शादी के समर्थन में नहीं । उन्होंने लड़के को रिहा करने को कहा। लेकिन गांववाले नहीं माने। उल्टा गांव वालों ने पुलिसवालो को घेर लिया। पुलिसकर्मी को घिरा होने की सूचना दारोगा निखिल राय को मिली। वो भी कुछ और जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन बात बनने के बजाय और बिगड़ गया। गांव वाले दोनों की शादी पर अड़े थे लेकिन पुलिस इसे गैर कानूनी बता रही थी। इसके बाद गांव वाले उत्तेजित हो गए और पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। जिसमें एक सिपाही बबलू कुमार का सिर फुट गया। जबकि आधा दर्जन जवानों को चोटें आई । हालांकि पुलिस लड़का को कब्जे में लेकर नालंदा थाने लौट गई। उधर, लड़की ने महिला थाने जाकर आरोपी लड़के के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में नालंदा के थाना प्रभारी निखिल राय का कहना है कि पथराव करने वाले लोगों की वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है। उपद्रवियों पर प्राथमिकी दर्ज होगी और उनपर कार्रवाई होगी

इसे भी पढ़िए- बिहारशरीफ में धोखेबाज प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका.. फिर क्या हुआ जानिए

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In राजगीर

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…