चाचा इंजीनियर के घर भतीजे का डाका, 12.75 लाख नकद उड़ाए

0

नालंदा जिला में भरोसे के कत्ल की एक वारदात सामने आई है। एक भतीजा ने अपने इंजीनियर चाचा के घर ही डाका डाल दिया। मामला सिलाव थाना के नानंद गांव की है। जहां एक इंजीनियर के घर से 12 लाख 75 हजार रुपये नकद चोरी हो गई। चोरी की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। पीड़ित इंजीनियर अनिल कुमार की पत्नी उषा किरण ने इसकी एफआईआर करायी। सूचना मिलते ही कुछ घंटों के अंदर ही पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी और कोई नहीं पीड़ित का भतीजा निकला। उसके पास से चोरी किये गये रुपये भी बरामद कर लिए गए। पीड़ित के मुताबिक मकान बनवाने के लिए घर में गोदरेज में 12 लाख 75 हजार रुपए नकद रखे थे।


12 घंटे में पुलिस ने सुलझा ली गुत्थी
सिलाव थाना पुलिस ने चोरी की गुत्थी को 12 घंटे के अंदर सुलझा ली। पुलिस ने सबसे पहले इंजीनियर अनिल कुमार और उनकी पत्नी से इस बारे में पूछताछ की। उनकी पत्नी ने बताया कि गोदरेज में पैसा रखा है इसकी जानकारी सिर्फ उनके भतीजा इंद्रजीत कुमार उर्फ मिट्ठू के अलावा किसी को नहीं है। क्योंकि मिट्ठू उनके हर काम में मदद करता था। इतना ही नहीं चोर ने गोदरेज से पैसा को उड़ा लिए। लेकिन जेवर को छुआ तक नहीं। इस बात से ही पुलिस को उसके भतीजे मिट्ठू पर बढ़ गया। पुलिस ने मिट्ठू को उसके घर से गिरफ्तार किया और पूछताछ शुरू कर दी। जिसमें उसने बताया कि वो अमीर बनना चाहता था इसलिए चोरी की है। साथ ही छह महीने पहले उसने गांव के ही एक आदमी से 50 हजार रुपये कर्ज लिया था। वो रुपये खर्च हो गये।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In राजगीर

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…