नालंदा वालों के लिए खुशखबरी, बिहारशरीफ और राजगीर बनेगा बिहार का पहला मॉडल सिटी

0

नालंदा वासियों के लिए खुशखबरी है. नालंदा के दो शहर को मॉडल सिटी के तौर पर विकसित किया जाएगा. बिहार सरकार ने छह शहरों को मॉडल शहर बनाने की घोषणा की है.जिसमें तीन नगर पंचायत क्षेत्र है और तीन नगर निगम क्षेत्र को चुना गया है. जिसमें राजगीर नगर पंचायत भी शामिल है.

किन शहरों को बनाया जाएगा मॉडल सिटी
कार्यपालक पदाधिकारी प्रथमा पुष्पांकर के मुताबिक छह शहरों में तीन नगर निगम क्षेत्र बिहारशरीफ, मुजफ्फरपुर और मुंगेर शामिल है। जबकि नगर पंचायतों में राजगीर के अलावा सुपौल और बोधगया को शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़िए-बिहारशरीफ के कौन-कौन पांच तालाब बनेंगे स्मार्ट.. क्या-क्या होगा जानिए

30 जून तक लागू करना है सॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट
कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि मॉडल सिटी में शामिल किये जाने पर 30 जून तक सॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट के सभी घटकों को लागू करना है। जिसके तहत डोर डू डोर कचरा प्रबंधन, सेक्रिजेशन, ट्रांसपोर्टशन एवं कम्पोस्टिंग का कार्य करना है। नगर पंचायत द्वारा इसके लिए स्थल का चयन कर लिया गया है। प्रखंड परिसर, लेनिन नगर के समीप और मटिहानी में स्थल चयन किया गया है। सीमांकन के बाद पीट का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जून माह के अंत तक कम्पोस्टिंग निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़िए-मास्टर प्लान तैयार.. बिहारशरीफ और राजगीर का कहां से कहां तक होगा विस्तार.. जानिए

घर-घर होगा कचरा उठाव
पुष्पांकर का कहना है कि शहर के 6850 घरों से कचरा का उठाव किया जाएगा। वर्तमान समय में शहर के दो वार्डों में कचरा प्रबंधन का कार्य हो रहा है। राजगीर नगर पंचायत को मॉडल सिटी में चयन होने पर नगर अध्यक्ष उर्मिला देवी, पिंकी देवी, वार्ड पार्षद विकास कुशवाहा सहित कई वार्ड पार्षदों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पर्यटन स्थल राजगीर के लिए यह काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी और कायाकल्प होगा।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In राजगीर

Leave a Reply

Check Also

लोकगायिका नेहा राठौर की बढ़ी मुश्किल.. जानिए कहां और क्यों दर्ज हुई FIR

बिहार की लोकगायिका नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें बढ़ गई है। नेहा सिंह राठौर के खिलाफ मुकदमा…