राजगीर- श्रावणी मेले का टेंडर 21 लाख रुपए में हुआ

0

राजगीर में लगने वाले एक महीना का श्रावणी मेला टेंडर 21 लाख एक हजार रुपए में हुआ। ये टेंडर नगर पंचायत के द्वारा निकाली गई थी। जिसका सरकारी दर 5 लाख 57 हजार रुपये रखा गया था। टेंडर में 9 लोग शामिल हुए। सबसे अधिक बोली लगाकर प्रशांत कुमार सिंह ने लगाई। प्रशांत कुमार सिंह ने 21 लाख एक हजार रुपये में टेंडर अपने नाम कर लिया।

नगर प्रबंधक विनय कुमार रंजन ने बताया कि श्रावणी मेले भारी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। श्रद्धालुओं की सुख सुविधा और रहने के लिए उचित व्यवस्था नगर पंचायत के द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 8 लाख 80 हजार 100 रुपए में टेंडर हुआ था। इस बार बढकर प्रशांत कुमार सिंह ने 21 लाख 1 हजार रुपये में टेंडर लिया है। देवघर से पूजा अर्चना करने के बाद श्रद्धालु राजगीर आते हैं और गर्म कुंड में स्नान करने के साथ यहां के ऐतिहासिक, पौराणिक स्थलों का भ्रमण करते हैं।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In धर्म अध्यात्म

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …