
नालंदा जिला में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला बेन थाना के जफरा गांव की है। जहां बहन की किडनैंपिंग का विरोध करने पर अमृता सिंह नामक एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक महिला के पति का नाम प्रवीण सिंह है। गांववालों के मुताबिक आरोपी युवक मृतक महिला का फुफेरा देवर है। गांववालों की मानें तो मामला प्रेमप्रसंग का था। हालांकि पुलिस इसे पैसों के लेनदेने की बात बता रही है।
क्या है पूरा मामला समझिए
आरोपी युवक का नाम भीम कुमार है और वो पटना जिला के ब्रह्मपुर गांव का रहने वाला है। गांववालों के मुताबिक प्रवीण जिसकी पत्नी की हत्या हुई है और भीम कुमार रिश्तेदार है। भीम प्रवीण का फुफेरा भाई है।गांववालों का कहना है कि प्रवीण की साली से भीम शादी करना चाहता था।लेकिन प्रवीण की साली ने इससे इनकार कर दिया था।गांववालों के मुताबिक भीम का चाल चलन अच्छा नहीं है जिसकी वजह से लड़की उससे शादी करना नहीं चाहती थी। शनिवार की शाम भीम अपने एक दोस्त के साथ बाइक से प्रवीण के घर आया। घर में प्रवीण की पत्नी अमृता और उसकी साली थी। आरोपी युवक लड़की को अपने साथ ले जाना चाह रहा था। लड़की जाना नहीं चाह रही थी। जिसका प्रवीण की पत्नी ने विरोध किया और शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद भीम ने उसके सिर में गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी युवक अपने दोस्त के साथ बाइक से फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।