प्रेमी जोड़े ने राजगीर कुंड में स्नान के बाद की शादी, फिर खाया जहर

0

पर्यटन नगरी राजगीर में प्रेमी जोड़े ने ज़हर खाकर जान देने की कोशिश की है। प्रेमी जोड़े ने पहले राजगीर कुंड में स्नान किया। फिर मंदिर में शादी की। इसके बाद दोनों ने जहर खा लिया।

क्या है मामला
प्रेमी जोड़ा औरंगाबाद जिला का रहने वाला है । युवक की पहचान औरंगाबाद जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित कोइमा गांव के चंद्रदेव सिंह के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। जबकि प्रेमिका पहले से शादीशुदा है। महिला की पहचान खुदमा गांव निवासी मणिकांत वर्मा की पत्नी अनिभा सिन्हा के रूप में की गयी है

राजगीर में की खुदकुशी की कोशिश
विकास और अनिभा एक दूसरे से प्यार करते थे। दोनों राजगीर पहुंचे। जहां पहले साथ-साथ कुंड में स्नान किया और फिर मंदिर में शादी रचाई। इसके बाद जरा देवी मंदिर के पास झाड़ियों में जाकर दोनों ने शादी कर ली।

इसे भी पढ़िए-जानिए कब आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट..  

पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया
स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना राजगीर पुलिस को दी । जिसके बाद राजगीर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिहारशरीफ सदर अस्पताल से भी रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़िए-प्रेमी-प्रेमिका ने वीडियो कॉल पर की बात, फिर हुआ झगड़ा..दोनों ने की खुदकुशी

दोनों की हालत नाजुक
राजगीर के थानाध्यक्ष दीपक कुमार के कहा कि दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

दोनों कैसे पहुंचे राजगीर
विकास की बहन ने बताया कि वो हिमाचल प्रदेश में काम करता है। शनिवार तक वहीं था। राजगीर कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर महिला के परिजन भी बिहारशरीफ पहुंच गए हैं । जब उनसे घटना के बारे में पूछा गया तो वे अनभिज्ञता जतायी

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

लोकसभा चुनाव के बीच BJP को बहुत झटका.. सुमो ने कह दिया अलविदा

2024 के रण का चौथा राउंड खत्म हो चुका है.. इस बीच बिहार में बीजेपी को बहुत बड़ा झटका लगा ह…