बिहार में कोरोना के 53 नए मरीज मिले.. मरीजों संख्या 223 हुई, जानिए कहां कितने मरीज

0

बिहार में शुक्रवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 53 नए मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बढकर 223 हो गई है. अब कोरोना प्रभावित जिलों की सूची में मधेपुरा और औरंगाबाद का नाम भी शामिल हो गया है.

शुक्रवार शाम मुंगेर के जमालपुर में 9 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मुंगेर जिले के 31, बक्सर जिले के नया भोजपुर में 12, नालंदा में तीन, पटना एवं औरंगाबाद में दो-दो, बांका, मधेपुरा और सारण में एक-एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आए हैं. उन्होंने बताया कि मुंगेर जिले के जमालपुर के सदर बाजार में आज जो कोरोना वायरस संक्रमण के 20 मामले सामने आए हैं उनमें 14 पुरुष और 6 महिलाएं हैं. उन्होंने बताया कि ये सभी लोग कोविड-19 मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं और अब इनके संपर्क में आए लोगों की पता लगाया जा रहा है.

बिहार में अब तक 2 की मौत
गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गई थी.

बिहार के 20 जिले प्रभावित
गौरतलब है कि बिहार में 22 मार्च को कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला आया था. बिहार के कुल 38 जिलों में से 20 जिलों में कोविड-19 के मामले सामने आए हैं. सूबे में अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 62 मामले सामने आ चुके हैं. इसके अलावा नालंदा में 34, सीवान में 30, पटना में 26, बक्सर में 20, बेगूसराय 9, कैमूर में 8, रोहतास में 7, गया एवं भागलपुर में 5-5, गोपालगंज और नवादा में 3-3, बांका एवं औरंगाबाद में 2-2 तथा सारण, लखीसराय, वैशाली, भोजपुर, पूर्वी चंपारण एवं मधेपुरा में एक-एक मामले सामने आए हैं.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …