बिहार के स्कूलों में यौन उत्पीड़न को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

0

यौन उत्पीड़न रोकने के लिए बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. यौन उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों को सुनने के लिए बिहार के स्कूलों में जल्द ही पॉक्सो सेल गठित किए जाएंगे। बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल (बीईपीसी) ने पिछले सप्ताह सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए थे। प्रिंसिपल और टीचर के साथ ही छात्र भी पॉक्सो सेल के सदस्य होंगे।

बीईपीसी की विशेष प्रोजेक्ट अधिकारी किरण कुमारी के मुताबिक जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में पॉक्सो सेल गठित करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। स्कूल के प्रिंसिपल इस सेल की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें अध्यापक के अलावा स्कूल की एक छात्र और छात्रा भी सदस्य होंगे।

स्कूलों में सेल 1 मार्च से काम करना शुरू करेगा। पॉक्सो सेल का काम बच्चों के खिलाफ होने वाले यौन अपराधों और उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों को सुनना और आवश्यक कार्रवाई करना है। किरण के मुताबिक, इस योजना के पहले चरण में माध्यमिक विद्यालयों में पॉक्सो सेल का गठन होगा। इसके बाद इसे प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में लागू किया जाएगा।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…