
कोरोना वायरस ने नालंदा जिला में अर्धशतक लगा दिया है । नालंदा जिला में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है । रविवार को नालंदा में कोरोना के 11 नए मरीज मिले हैं ।
11 नए मरीज मिले
रविवार को नालंदा जिले में कोरोना वायरस के 11 मरीज मिले हैं. ये सभी मरीज नालंदा जिला के तीन प्रखंडों में मिले हैं. ये सभी प्रवासी हैं जो दूसरे राज्यों से नालंदा आए हैं ।
चंडी में मिले 5 मरीज
चंडी प्रखंड में कोरोना वायरस के पांच मरीज मिले हैं । ये सभी मरीज दूसरे राज्यों से लौटे थे। चंडी प्रखंड के महकार में 30 साल का एक युवक कोरोना से संक्रमित पाया गया है। वो दिल्ली से लौटा था. वहीं, गंजपर में भी 55 साल का एक शख्स कोरोना से ग्रसित मिला है। ये भी दिल्ली से लौटा था। इसके अलावा रुखाई नवादा में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसमें एक 43 साल की महिला और 36 साल का एक पुरुष है . ये दोनों गुजरात के सूरत से लौटे थे. इसके अलावा गिरधारीचक में भी 36 साल का एक युवक कोरोना से संक्रमित मिला है. जो महाराष्ट्र के नागपुर से लौटा था
करायपरसुराय में एक मरीज मिला
करायपरसुराय प्रखंड में भी 40 साल का एक पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिला है. जो फुलीपुर का रहने वाला है और राजस्थान के अलवर से लौटा है.
अस्थावां में मिले 5 नए मरीज
अस्थावां प्रखंड के मुर्गियाचक गांव में कोरोना के पांच मरीज मिले हैं. ये सभी पुरुष हैं और इनकी उम्र 16 साल,18 साल,21 साल,25 साल और 26 साल है । ये सभी गुजरात के सूरत से लौटे हैं.
अब तक 35 मरीज घर लौटे
नालंदा जिला में कोरोना के 35 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं. यानि अब 15 मरीज ही अस्पताल में भर्ती हैं.