
नालंदा जिला में कोरोना के सात नए मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। बिहारशरीफ शहर में भी कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं.
बिहारशरीफ में दो नए मरीज मिले
बिहारशरीफ में कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं । बिहारशरीफ के कमरुद्दीनगंज मोहल्ले में एक पान दुकानदार कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. वहीं दूसरा मरीज सकुनत में मिला है ।
इसे भी पढ़िए–नालंदा पटना समेत पूरे बिहार कितने से कितने बजे तक दिखेगा सूर्यग्रहण.. जानिए
नूरसराय में दो नए मरीज मिले
वहीं, नूरसराय में कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं. इससे पहले भी नूरसराय में कोरोना के कई मरीज मिल चुके हैं
इसे भी पढ़िए-नालंदा में लग रही है रेडिमेड गारमेंट की फैक्ट्री, 200 लोगों को मिलेगा रोजगार
हरनौत में तीन मरीज मिले
हरनौत में कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं. जिसमें एक महिला भी शामिल है ।
इसे भी पढ़िए-BPSC की 65वीं मुख्य परीक्षा की तारीखों का एलान.. जानिए पूरा डिटेल
अब तक 130 मरीज डिस्चार्ज
आपको बता दें कि नालंदा में कोरोना मरीज के ठीक होने की रफ्तार काफी अच्छी है। अब सिर्फ 39 कोरोना मरीज ही अस्पताल में हैं. जबकि 130 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. हालांकि नालंदा जिला में अब तक कोरोना की वजह से तीन लोगों की जान भी जा चुकी है