
नालंदा जिला में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है । सोमवार को नालंदा जिला में कोरोना के 10 नए मरीज मिले हैं। खास बात ये है कि इसमें एक बीएमपी का जवान और 1 साल का बच्चा भी शामिल है
राजगीर में पुलिसवाला कोरोना पॉजिटिव
राजगीर में पदस्थापित बीएमपी का एक जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसे पावापुरी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बिहारशरीफ में एक मरीज मिला
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बिहारशरीफ में एक और कोरोना का मरीज मिला है। कोरोना पॉजिटिव युवक की उम्र 30 साल है
गिरियक में दो कोरोना मरीज
नालंदा जिला के गिरियक प्रखंड में भी कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। दोनों पुरुष हैं. जिसमें एक की उम्र 30 साल और दूसरे की उम्र 63 साल है
सिलाव में दो और मरीज मिले
सिलाव में भी कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं. जिसमें एक महिला और एक पुरुष है. महिला मरीज की उम्र 55 साल और पुरुष मरीज का उम्र 22 साल है
हरनौत में दो मरीज मिले
हरनौत में भी कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। हरनौत में दोनों मरीज महिला है। जिसकी उम्र 15 साल और 48 साल है
नूरसराय में एक मरीज
नूरसराय में भी कोरोना का एक और मरीज मिला है। यहां 34 साल का एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है
रहुई में भी एक मरीज
रहुई प्रखंड में भी कोरोना का एक और मरीज मिला है। खास बात ये है कि यहां एक साल का एक बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है ।
अब नहीं चेते तो होगी मुश्किल
नालंदा में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है । माना जा रहा है कि कम्यूनिटी स्प्रेडिंग हो रही है क्योंकि मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री पता नहीं चल रहा है । लेकिन इसके बावजूद 75 फीसदी लोग अब भी जाहिल गंवार की तरह ही पेश आ रहे हैं. बाजार में ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और ना ही मास्क लगा रहे हैं। ऐसे में अगर अब भी नहीं चेते तो मुश्किल आने वाली है और इसका शिकार हम आप में से कोई भी हो सकते हैं। ऐसे में नालंदा लाइव आप से अपील करता है कि घर से बाहर निकलते समय मुंह और नाक ढकने के लिए मास्क, गमछा, ओढनी या दुपट्टा का इस्तेमाल जरुर करें