नालंदा में कोरोना से टीचर समेत 3 और लोगों की मौत.. 2 दिनों में 2 भाइयों की मौत

0

नालंदा जिला में कोरोना अब कहर बनकर टूटने लगा है. पिछले 2 दिनों में नालंदा में 6 लोगों की मौत हो गई. जिससे जिला प्रशासन की चिंता और बढ़ गई है। गुरुवार को तीन और लोगों की मौत हो गई है. जिसमें छड़ फैक्ट्री के मालिक और एक टीचर शामिल हैं.

दो दिनों में दो भाइयों की मौत
एक दिन पहले सोहसराय के छड़ फैक्ट्री मालिक की मौत हो गई थी. परिजन उनके गम से अभी उबर भी नहीं पाए थे कि उनके छोटे भाई की पटना के एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा उनकी पत्नी और भाई भी कोरोना से पीड़ित हैं. दोनों पटना एम्स में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं.

इसे भी पढ़िए-जेडीयू MLC के पति की कोरोना से मौत.. विवादों में रहते थे बिंदी यादव

टीचर की मौत
रहुई के उत्क्रमित विद्यालय गंजपर में पदस्थापित शिक्षक की कोरोना से मौत हो गई. उन्हें इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था. जहां उनकी मौत हो गई. उनकी मौत से शिक्षकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।

इसे भी पढ़िए-नालंदा में गला रेतकर युवती की हत्या, मौके से चाकू और डिस्पोजल ग्लास बरामद

विम्स में एक और मौत
विम्स में एक और 55 साल के व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है। वे अस्थावां के निजामपुर गांव के रहने वाले थे. कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव के बाद उन्हें विम्स में ही भर्ती किया गया। इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उनकी मौत हो गई। पिछले एक सप्ताह में दस लोगों की मौत हो चुकी है।

इसे भी पढ़िए-100 रुपए के चेंज को लेकर सुधा बूथ संचालक का मर्डर, बेटी बोली- एनकाउंटर करो

इलाज के अभाव में शिक्षक की मौत
हरनौत के हासनचक के नियोजित शिक्षक उपेंद्र पासवान की मौत हो गई। वे जमुई जिले में सोनो में प्राथमिक विद्यालय भरतपुर में पदस्थापित थे। परिजनों का आरोप है कि रुपये के अभाव में इलाज नहीं हो पाया।परिजनों के मुताबिक उपेंद्र पासवान की मौत हार्ट अटैक से हुई है.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Check Also

नालंदा में 10 ठिकानों पर NIA की छापेमारी.. ज्वेलरी शॉप और गन हाउस पर कार्रवाई

नालंदा जिला में NIA की बड़ी कार्रवाई हुई है.. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और बिहार ATS ने …