शेखपुरा में तैनात हवलदार की कोरोना से मौत, पुलिस एसोसिएशन ने जताया शोक

0

शेखपुरा में तैनात पुलिस हवलदार की कोरोना से मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से होम आइसोलेशन में थे. लेकिन तबियत बिगड़ने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. जहां उनकी मौत हो गई.

SBI की मुख्य शाखा में थे तैनात
शेखपुरा में चांदनी चौक स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में सुरक्षा डूयुटी में पुलिस हवलदार कृष्णा सिंह तैनात थे. वे पिछले छह साल से शेखपुरा में ही तैनात थे. ड्यूटी के दौरान ही वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.

इसे भी पढ़िए-चिराग पासवान का फिर सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा हमला.. चिट्ठी लिखकर पूछा..

पॉजिटिव होने के बाद होम आइसोलेशन
बताया जा रहा है कि वे अपने घर गया चले गए थे. जहां पिछले 12 दिनों से होम आइसोलेशन में थे. लेकिन शुक्रवार को अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिये भर्ती कराया गया था ,जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वे 59 बर्ष के थे ।

इसे भी पढ़िए-धान रोप रहे किसान पर गिरा आसमान से बिजली, ठनका गिरने से 6 की मौत

पुलिस मेंस एसोसिएशन में शोक
हवलदार कृष्णा सिंह के निधन की खबर मिलने से पुलिस कर्मियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई । उनके निधन पर पुलिस मेंस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अवध स्नेही उर्फ गोप जी, महामंत्री अरविंद पासवान, उपाध्यक्ष अजीत कुमार, अमित कुमार,रहमत खान , पवन कुमार, मानींद्र कुमार,अजय कुमार आदि ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…