
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के शाही शादी की देशभर में खूब चर्चा रही। मीडिया से लेकर आमलोगों में भी तेजप्रताप यादव की शादी को लेकर दिलचस्पी रही। हर लोग जानना चाहते थे कि शादी में क्या-क्या हुआ। किसने क्या किया। खाने के क्या इंतजाम हैं आदि-आदि। अब नालंदा लाइव आपको तेजप्रताप यादव की शादी के बारे में एक और दिलचस्प जानकारी दे रहा है। शादी के दिन जब तेजप्रताप यादव अपने ससुराल पहुंचे तो वहां उनकी सालियों यानि ऐश्वर्या की बहनों ने दरवाजा छेंक लिया । इसे द्वार छेकाई की रस्म के तौर पर हमलोग जानते हैं। द्वार छेकाई के दौरान तेजप्रताप यादव और उनकी सालियों के बीच काफी देर तक प्यार भरी नोंकझोंक चलती रही। सालियां अपने जीजा जी से द्वार छेकाई के पैसे मांगती रही और तेजप्रताप इंकार करते रहे।
सालियां- जीजा जी, पहले पॉकेट ढीला कीजिए फिर दीदी के पास जाने देंगे
तेजप्रताप- अरे भाई, सबकुछ तो आप लोग की है।
सालियां- बात मत बनाइए, पैसे दीजिए पैसे
तेजप्रताप- अरे पैसे कहां से दें
सालियां- जीजा जी, 10 लाख से कम में काम नहीं चलेगा
तेजप्रताप- ये कोई रंगदारी है क्या, कहां से इतना पैसा देंगे
सालियां- जीजा जी, नेग है देना तो पड़ेगा
तेजप्रताप- नेग है तो 11 रुपए ले लीजिए
सालियां- 11 रुपए, ये क्या? अब 11 लाख दीजिए
तेजप्रताप- चलिए 101 ले लीजिए
सालियां- 21 लाख दीजिए
तेजप्रताप- अरे बाप,आप लोग तो डिमांड बढ़ाते ही जा रही हैं
सालियां-अब 51 लाख से देना पड़ेगा
तेजप्रताप- चलिए, न आपकी बात न मेरी बात 5100 में डील पक्की
सालियां- जीजा जी आप तो बड़े कंजूस निकले, अब हमलोग को नेग में 1 करोड़ रुपए चाहिए
तेजप्रताप- ऐ भाई, हम लौट जाते हैं, अपनी बहन को रखिए,
सालियां- लौटने कैेसे देंगे, इतना आसान है का
तेजप्रताप- भाई, हम भी आपकी बहन को ले जाने आए हैं। आपका डिमांड बढ़ता ही जा रहा है
सालियां- जीजा जी, 1 करोड़ दीजिए जीजी को ले जाइए
काफी देर तक तेजप्रताप और सालियों के बीच ऐसी मीठी नोंकझोंक चलती रही। बाद में दूल्हा तेजप्रताप यादव को भी नेग की राशि बढ़ानी पड़ी और अंत में डील 50 हजार रुपए में फाइनल हुई। तक जाकर सालियां उन्हें घर के अंदर जाने दी। आपको बता दें कि 12 मई को तेजप्रताप यादव की पटना में धूमधाम से शादी हुई थी। जिसमें सीएम नीतीश कुमार भी पहुंचे थे। तेजप्रताप यादव की शादी से जुड़ी ऐसी कई और दिलचस्प बातें आपकों बताते रहेंगे। तक नालंदा लाइव पर दूसरी खबरें भी पढ़ते रहिए।
इसे भी पढ़िए-लालू के बेटे तेजप्रताप यादव की शादी की Exclusive तस्वीरें और वीडियो
इसे भी पढ़िए-तेजप्रताप यादव की शादी में खाने के लिए लाठीचार्ज.. वीडियो देखिए
इसे भी पढ़िए-तेजप्रताप यादव की शादी के दौरान टूटा मंच, कई घायल, वीडियो देखिए