दबंगों की गुंडागर्दी, स्कूल में घुसकर महिला प्रिंसिपल को पीटा

0

नालंदा जिला में एक बार फिर दबंगों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जहां दबंगों ने स्कूल में घुसकर महिला प्रिंसिपल के साथ पहले बदसलूकी की । उसके बाद लात-घूसों की उसकी पिटाई की। मामला सरमेरा थाना के ससौर पंचायत  के मानाचक प्राथमिक विद्यालय की है। जहां  गुंडों ने स्कूल में घुसकर प्रभारी प्रधानाध्यापिका को लात-घूंसों से जमकर पीटा। महिला हेडमास्टर का आरोप है कि दिनदहाड़े बदमाशों ने उनपर गलत नीयत से हमला किया था। अगर स्कूल में रसोइया और दूसरे लोग मौके पर नहीं पहुंचते तो वे लोग उनकी जान भी ले सकते थे। इस मामले में पीड़िता हेडमास्टर गीता कुमारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित प्रिंसिपल नालंदा जिला के ही रहुई थाना के बरान्दी गांव की रहने वाली हैं।  पीड़िता को इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया है।

एफआईआर के मुताबिक शुक्रवार को पीड़िता स्कूल के दफ्तर में काम कर रही थीं, तभी मानाचक गांव के रहने वाले राममूर्ति चौहान, बलराम चौहान और पवन चौहान स्कूल में आ धमके। पहले उन्होंने लात मारकर उनकी स्कूटी गिरा दी। इसके बाद बदमाश उनके दफ्तर में घुस गये और उनपर हमला कर दिया। बदमाशों ने उनकी कुर्सी पर इतनी तेज लात मारी कि वो  कुर्सी समेत जमीन पर गिर गईं।इसके बाद गुंडों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान पीड़िता बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगी। जिसके बाद बदमाशों ने ये कहते हुए पिटाई करने लगे कि देखता हूं आज तुम्हें कौन बचाता है । पीड़िता के चिल्लाने की आवाज सुनकर रसोइया दौड़ी और ग्रामीणों को खबर दी। ग्रामीणों को आते देखकर बदमाश भाग निकले। सरमेरा के थानाध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। नालंदा लाइव भी मानाचक के मुजरिम को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग करता है ।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…