
बिहारशरीफ के भैंसासुर देवी मंदिर में रविवार को 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू हुआ। पूरा मोहल्ला हरे राम हरे कृष्णा… के जाप से भक्तिमय हो गया। रविवार की सुबह आठ बजे पूरे विधि विधान से देवी मां के मंदिर में अखंड कीर्तन शुरू किया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां हर साल इस माह में देवी मां के मंदिर में अखंड कीर्तन किया जाता है। सुख, शांति के लिए हो रहे इस अखंड कीर्तन में स्थानीय लोगों का काफी सहयोग रहता है। पुलपर निवासी प्रमोद कुमार ने कहा कि हर आदमी व्यस्त हो गया है। अखंड कीर्तन में शामिल होकर मन को काफी शांति मिली। अखंड कीर्तन में मुकेश कुमार, रानी, मनोज कुमार, पप्पू कुमार, सुधा देवी, मनोरमा देवी, माया, सनोज, रेखा कुमारी व अन्य स्थानीय लोग हरे राम हरे कृष्णा… का जाप ढ़ोल व मंजिरे के साथ कर रहे हैं।