
स्थानीय सदर प्रखंड के राणा बीघा गांव में रविवार को 48 घंटे के अखंड कीर्तन पुर्व जय श्री राम का जय घोष करते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा में 251 महिलाएं ब बच्चों ने भाग लेते हुए गांव का परिक्रमा कर देवी स्थान पहुंचा जहां वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना शुरू की गई।
48 वर्षों से चली आ रही परंपरा
पुजारी नंदलाल प्रसाद विनोद प्रसाद शंभू प्रसाद ने बताया कि बाढ़ के उमानाथ से गंगाजल भरकर आज यहां कलश यात्रा पहुंची उन्होंने बताया कि लगातार 48 वर्षों से इस तरह का आयोजन गांव में किया जा रहा है वहीं पुरोहित अशोक शर्मा एवं कामता प्रसाद ने बताया कि गांव में सुख एवं समृद्धि के लिए प्रतिवर्ष अखंड कीर्तन आयोजित की जाती ।
इस मौके पर मुखिया कंचन भारती सरपंच डेजी देवी, भोला प्रसाद,रवि कुमार,बाल्मीकि प्रसाद, पुटोस कुमार समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे