बिहार में बना मॉनसून का ट्र्फ लाइन.. मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

0

बिहार में कई जिलों में अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने आम लोगों से अपील किया है कि वे मेघ गर्जन के दौरान घर से बाहर न निकलें.

मॉनसून का ट्रफ लाइन बना
सोमवार को कई जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गयी. जिसके कारण लोगों एक हफ्ते से चल रही ऊमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है. आइएमडी, पटना के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के केंद्र की वजह से बिहार में एक मॉनसूनी सिस्टम भी बन रहा है. मॉनसूनी मॉडल के मुताबिक चक्रवाती हवा का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के इलाकों में बन रहा है.

गुरुवार से शुक्रवार तक तेज बारिश
मॉनसून ट्रफ लाइन का भी पूर्वी भाग उत्तरी बिहार से होकर गुजरने की संभावना है. जिसके चलते बिहार में भारी बारिश के आसार है. मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार से शुक्रवार तक बारिश की तीव्रता और जोर पकड़ सकती है. लिहाजा बिहार में झमाझम बारिश हो सकती है.

बारिश ने पहुंचाई राहत
प्रदेश में हुई रिमझिम बौछार से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. पटना और भागलपुर का तापमान जहां सामान्य से चार डिग्री अधिक चल रहा था, सोमवार को सामान्य से कम पहुंच गया. गया और पूर्णिया सहित प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से औसतन डेढ़ से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा. बारिश से लोगों राहत मिली है.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खेती किसानी

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …