
बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक नालंदा और पटना समेत सूबे के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है.
बिहार से गुजरेगी अक्षीय रेखा
मौसम विभाग के मुताबिक 24 और 25 अगस्त को मॉनसून की अक्षीय रेखा बिहार के बीच से गुजरेगी. जिसकी वजह से भारी बारिश के आसार हैं. खासतौर पर उत्तरी बिहार के अधिकतर इलाकों और दक्षिणी बिहार के कुछ स्थानों पर मध्यम तेज बारिश के साथ वज्रपात की आशंका है. मध्य बिहार में भी एक दो स्थानों पर गर्ज के साथ हल्की बारिश हो सकती है.
इसे भी पढ़िए-बिहार में 10 IAS अफसरों का तबादला.. जानिए किसका कहां हुआ ट्रांसफर
बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का केंद्र
बिहार में बन रही मानसून को फिर सक्रिय करने के पीछे देश के पूर्वी हिस्से में बन रहे निम्न और कम दबाव के केंद्र काम कर रहे हैं. वर्तमान में मानसून की अक्षीय रेखा डायमंड हार्बर से झारखंड तक आ रही है. असम और बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का केंद्र सक्रिय हो गया है. इसकी वजह से बारिश और ठनका गिरने की आशंका है. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड होते हुए बिहार और फिर उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। इस वजह से बिहार के 14 जिलों में तेज बारिश की उम्मीद है।
इसे भी पढ़िए-बिहार में 39 अनुमंडल पदाधिकारी का तबादला.. जानिए कहां कहां के SDO बदले गए
14 जिलों में बारिश की आशंका
मौसम विभाग के मुताबिक इस वक्त मानसून की अक्षीय रेखा बंगाल की खाड़ी से लेकर मध्य प्रदेश होते हुए राजस्थान के अजमेर तक गुजर रही है। इसकी वजह से बिहार, मध्यप्रदेश, असम, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, झारखंड में अगले दो दिनों तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पटना, पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नालंदा, सारण, नवादा, सीवान, छपरा, अरवल, समस्तीपुर, बेगूसराय और भोजपुर में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।