
बिहारशरीफ। दीपनगर के चकरसलपुर गांव स्थित देवी मंदिर में शनिवार से 24 घंटे के अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके पूर्व 151 महिलाओं ने मघड़ा के शितला तालाब से संकल्पित जल लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली। महिलाएं सिर पर कलश लेकर जय माता दी के जयकारा लगाते हुए मंदिर पहुंची। जहां पूजा अर्चना के बाद अखंड कीर्तन की शुरूआत हुई। जिले की एवं गांव की खुशहाली की कामना से कीर्तन का आयोजन ग्रामीणों द्वारा किया गया है।

इस मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष राजीव महतो, सचिव रविकांत कुमार, रंजीत कुमार, श्रवण कुमार, सन्नी चंद्रा, आकाश चंद्रा, रौशन कुमार समेत ग्रामीण मौजूद थे।