
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बिहारशरीफ को चार चरणों में स्मार्ट बनाया जाएगा। इसके लिए 46 योजनाएं तैयार की गई हैं। इन योजनाओं पर 1351 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसमें रिवर फ्रंट डेवलपमेंट पर 117 करोड़ तो सीवरेज नेटवर्क पर 151 करोड़ खर्च किए जाएंगे। रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के बाद आशानगर और सोहसराय का पूरा लुक ही बदल जाएगा।
चार चरणों में स्मार्ट बनेगा बिहारशरीफ
चार चरणों में 46 योजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई है। पहले फेज में पांच योजनाओं का टेंडर किया गया है। दूसरे फेज में 13, तीसरे में 7 और चौथे में 21 योजनाओं का टेंडर जारी कर काम होना है।
पहले चरण के पांच योजनाओं के लिए टेंडर निकला
पहले चरण में सरकारी भवनों पर सोलर प्लांट,हिरण्य पर्वत पर सोलर प्लांट, 20 जन सुविधा केंद्र, ई. रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट और कम्पोस्ट प्लांट का टेंडर जारी कर दिया गया है।
इसे भी पढ़िए-खुशखबरी- लंदन की अमेरिकी कंपनी बिहारशरीफ को बनाएगी स्मार्टसिटी
![]()
सरकारी भवनों पर सोलर प्लांट के लिए 36 लाख रुपए
हिरण्य पर्वत पर दो मेगावाट के सोलर पावर प्लांट के 13 करोड़ 77 लाख रुपए
20 जन सुविधा केंद्र के 11 करोड़ 4 लाख
ईरिक्शा चार्जिंग स्टेशन के लिए 1 करोड़ 66 लाख
बाजार समिति में कम्पोस्ट प्लांट के लिए 3 करोड़ 37 लाख का टेंडर निकला है
दूसरे चरण की इन योजनाओं के लिए निकलेगा टेंडर
दूसरे चरण यानि अगले साल बस स्टैंड डेवलपमेंट, हेरिटेज डेवलपमेंट, हिरण्य पर्वत, ऐतिहासिक स्थलों का विकास, ट्रांसपोर्ट एंड मोबिलिटी, मार्केट डेवलपमेंट के तहत रामचन्द्रपुर इंडस्ट्रियल एरिया, बाजार समिति म्युनिसिपल मार्केट एरिया, मछली मंडी, सब्जी मंडी, सेवरेज प्लांट, रेलवे स्टेशन, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, सड़क आदि के विकास से संबंधित योजनाओं का टेंडर करते हुए कार्य शुरू किया जाएगा।
इसे भी पढ़िए-स्मार्टसिटी बिहारशरीफ में 24 घंटे पानी के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट तैयार
![]()
करगिल बस स्टैंड के सौंदर्यीकरण- 2 करोड़
रामचंद्रपुर बस स्टैंड- 52 करोड़ 90 लाख
खंदकपर बस स्टैंड- 19 करोड़ 90 लाख
रेन वाटर हार्वेस्टिंग- 3 करोड़ 50 लाख
थाना परिसर- 31 करोड़ 35 लाख
रेलवे जंक्शन- 53 करोड़
मछली मंडी और बाजार समिति- 3 करोड़ 40 लाख
श्रम कल्याण केंद्र का मैदान सोगरा स्कूल खेल मैदान-3 करोड़
दीपनगर स्टेडियम- 3 करोड़
अंबेर पार्क गांधी पार्क करगिल पार्क सुभाष पार्क के साथ दो नए पार्क- 4 करोड़ 80 लाख
साइनेज बोर्ड- 21 करोड़
आधारभूत संरचना- 17 करोड़ 28 लाख
लेक साइट- 51 करोड़
इसे भी पढ़िए-बिहारशरीफ, राजगीर और सिलाव वालों के लिए खुशखबरी
![]()
तीसरे चरण की योजनाएं
बड़ी पहाड़ी सौंदर्यीकरण- 20 करोड़ 80 लाख
बाजार समिति- 87 करोड़ 50 लाख
रिवर फ्रंट- 117 करोड़
सीवरेज नेटवर्क- 151 करोड़
वाटर ड्रेनेज सिस्टम-76 करोड़ 90 लाख
स्मार्ट रोड- 51 करोड़
यंत्रिकरण- 22 करोड़ 94 लाख
![]()
चौथे चरण की योजनाएं
सरकारी बस स्टैंड- 27 करोड़ 90 लाख
रैन बसेरा- 3 करोड़
जलापूर्ति- 53 करोड़
एलआईजी आवास- 37 करोड़ 50 लाख
आईटी ट्रेनिंग सेंटर- 17 करोड़
अस्पताल स्कूल कॉलेज अग्निशमन के अपग्रेडेशन पर- 24 करोड़ 10 लाख
सोलर सिस्टम- 14 करोड़ 63 लाख
सरकारी भवन का सौंदर्यीकरण- 25 करोड़ 90 लाख
बड़ी दरगाह परिसर- 3 करोड़ 50 लाख
रामचंद्रपुर औद्योगिक परिसर- 48 करोड़
नगरपालिका बाजार- 41 करोड़ 60 लाख
जन सेवा केंद्र- 18 करोड़ 36 लाख
शौचालय- 1 करोड़ 58 लाख
स्मार्ट पोल- 93 करोड़ 65 लाख
ई रिक्शा चार्जिंग स्टेशन- 5 करोड़ 84 लाख
रेलवे स्टेशन- 34 करोड़ 90 लाख
स्मार्ट रोड- 21 करोड़ 40 लाख
मल्टी यूटिलिटी- 54 करोड़
लैंडफिल एरिया- 1 करोड़ 63 लाख
ड्रेनेज सिस्टम- 2 करोड़ 76 लाख है