
देश भर में कोरोना का कहर जारी है. सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. बिहार में पिछले 12 घंटे में 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. जिसमें 10 एक ही परिवार के हैं. उन सभी को दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से लौटे एक बुजुर्ग ने संक्रमित किया है.
इसे भी पढ़िए-कोरोना से जंग : नालंदा,नवादा समेत 4 जिलों में डोर टू डोर स्क्रीनिंग
जमालपुर का है मामला
ताजा मामला बिहार के जमालपुर का है. जहां तब्लीगी जमात मरकज में शामिल होकर दिल्ली से वापस लौटे बुजुर्ग ने अपने परिवार के 9 लोगों को संक्रमित कर दिया. इसमें से एक 6 महीने की बच्ची भी पॉजिटिव पाई गई है. एक ही परिवार से 10 कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन ने जमालपुर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. आम लोगों ने भी अपने गली-मोहल्लों को पूरी तरह सील से कर लिया है. साथ ही सेल्फ क्वारेंटाइन में चले गए हैं.
#BiharFightsCorona third update of the day.3 more covid-19 positive cases in bihar taking the total to 83. 1-male 55 years and 1-female 21 years and a 6 months old girl child from munger.all family members/contacts of the person who tested positive yesterday.
— sanjay kumar (@sanjayjavin) April 16, 2020
ट्रेवल हिस्ट्री खंगालने में जुटा प्रशासन
अब जिला प्रशासन सभी पॉजिटिव मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगालने में जुट गया है, ताकि इस चेन को भी जल्द तोड़ा जा सके. मुंगेर के सीएस पुरोषत्तम कुमार ने लोगों से अपील कि है धार्मिक भावना से ऊपर उठ कर देश हित में आगे आएं. यदि आप कहीं बहार से आए हैं तो अविलंब जिला स्वास्थ विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते इस चेन को तोड़ने में सफलता मिले. पुरोषत्तम कुमार ने कहा कि मुंगेर में अब तक कुल 17 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, जिसमें से एक की मौत हो गई है और 6 डिस्चार्ज हो चुके हैं. वहीं, 10 मरीजों का इलाज जारी है.
इसे भी पढ़िए-यमराज बनकर दौड़ा ट्रक, 3 की मौत, 9 घायल; जानिए पूरा मामला
12 घंटे के भीतर 11 नए मरीज
बिहार में 12 घंटे के भीतर 11 नए मरीजों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है, जिसमें 9 मरीज सिर्फ मुंगेर के हैं और एक ही परिवार के भी. स्वास्थ्य विभाग की मानें तो कल पॉजिटिव मिले एक शख्स के संपर्क में आने से ही पूरा परिवार संक्रमण का शिकार हुआ है. विश्वस्त सूत्रों की माने तो इस परिवार से जुड़े और भी लोगों का सैंपल्स लिए गए हैं, जिनका रिपोर्ट आना बाकी है. अभी पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद कई और संपर्क के लोगों का शुक्रवार को सैंपल इकट्ठा किया जाएगा और सभी को क्वारंटाइन में रखने की तैयारी चल रही है. बता दें कि बिहार का पहला मरीज भी इसी जिले का था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद मौत हो गई थी. उस शख्स के संपर्क में आने से मुंगेर समेत कई जिलों के 14 लोग संक्रमित हो गए थे.