
नालंदा जिला के चंडी स्थित नालंदा इंजीनियरिग कॉलेज में आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है . जहां कोरोना के संदिग्ध मरीजों को रखा गया है. नालंदा के डीएम योगेंद्र सिंह और एसपी निलेश कुमार ने आइसोलेशन सेंटर का जायजा लिया
सेंटर में कई लोगों को रखा गया
नालंदा इंजीनियरिंग कॉलेज के आइसोलेशन सेंटर में कोरोना के संदिग्ध मरीजों को रखा गया है. यहां नगरनौसा थाना के वो लोग हैं जो कोरोना के मरीज के संपर्क में आया थे. यहां रह रहे लोग सामान्य स्थिति में हैं।
डीएम ने लोगों से की बातचीत
नालंदा के डीएम योगेंद्र सिंह आइसोलेशन में रह रहे लोगों के साथ बातचीत की. उन्होंने कहा कि संक्रमण के रोक के लिए आइसोलेशन ही एकमात्र विकल्प है। घबराएं नहीं, सोशल डिस्टेंसिग बनाए रखें । उन्होंने सभी लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए आइसोलेशन एवं सोशल डिस्टेंसिग के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।
चंडी के बाद नगरनौसा गए डीएम
जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह चंडी के बाद नगरनौसा गए। वहां उन्होंने लोगों के स्क्रीनिग की स्थिति के बारे में एमओआईसी से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्थानीय फल विक्रेताओं से भी बातचीत की तथा सोशल डिस्टेंसिग के महत्व के बारे में विस्तार से बताया तथा गंभीरता से अनुपालन करने का निर्देश दिया।
कौन कौन मौजूद थे
इस मौके पर नालंदा के पुलिस अधीक्षक निलेश कुमार, हिलसा एसडीओ, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद थे।