नालंदा,शेखपुरा समेत 12 जिलों के सिविल सर्जन बदले गए.. जानिए कौन बने कहां के…

0

बिहार सरकार ने नालंदा और शेखपुरा जिला समेत 12 जिलों के सिविल सर्जन का तबादला कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है ।

नालंदा के सिविल सर्जन कौन बने
डॉक्टर सुनील कुमार को नालंदा जिला का नया सिविल सर्जन बनाया गया है । डॉक्टर सुनील कुमार इससे पहले मधुबनी के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर तैनात थे।

इसे भी पढ़िए-बड़ा हादसा: चंडी टोला में गिरी स्कूल की दीवार, 6 लोगों की मौत.. कई और दबे

शेखपुरा के सिविल सर्जन
डॉक्टर राम नारायण राम को शेखपुरा जिला का नया सिविल सर्जन बनाया गया है। डॉ. राम नारायण राम इससे पहले रोहतास के विक्रमगंज में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर तैनात थे।

इसे भी पढ़िए-बिहारशरीफ में सेक्स रैकेट का खुलासा, 2 लड़की और CISF जवान समेत 5 गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन
डॉ. सुरेंद्र कुमार को मुजफ्फरपुर का नया सिविल सर्जन बनाया गया है। इससे पहले डॉक्टर सुरेंद्र कुमार सीतामढ़ी के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात थे

इसे भी पढ़िए-खेसारी लाल यादव से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज परेशान.. बोले- हमार जान के पीछे पड़ गया है खेसारी ललवा

मुंगेर के सिविल सर्जन
डॉ हरेंद्र आलोक को मुंगेर जिले का सिविल सर्जन बनाया गया है। इससे पहले वे मुजफ्फरपुर के प्रभारी सिविल सर्जन के पद पर तैनात थे

कौन कहां के सिविल सर्जन बने
अररिया- डॉ महेश्वर प्रसाद गुप्ता
भागलपुर- डॉ उमेश शर्मा
पूर्णिया- डॉ संतोष वर्मा
सारण- डॉ जनार्दन प्रसाद सुकुमार
गोपालगंज- डॉ योगेंद्र महतो
जहानाबाद – डॉ अशोक कुमार चौधरी
मधेपुरा- डॉ अमरेंद्र नारायण शाही
सुपौल- डॉ ज्ञान शंकर

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In पुलिस प्रशासन

Leave a Reply

Check Also

लोकसभा चुनाव के बीच BJP को बहुत झटका.. सुमो ने कह दिया अलविदा

2024 के रण का चौथा राउंड खत्म हो चुका है.. इस बीच बिहार में बीजेपी को बहुत बड़ा झटका लगा ह…