
नालंदा में जालसाजी का एक मामला सामने आया है. जालसाजी भी एक पीड़िता के साथ की गई. जिसके पति की हत्या कर दी गई. जालसाजों पर आरोप है कि पति की हत्या के बाद पत्नी को चार लाख मुआवजा मिला था. उसे वे लोग हड़प लिए. इस मामले में नालंदा लोकसभा सीट से एक उम्मीदवार और बैंक मैनेजर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है
क्या है पूरा मामला
सतनाग गांव के रहने वाले बब्लू पासवान की हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद जिला प्रशासन ने बब्लू की पत्नी कंचन देवी को अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम के तहत 4 लाख 12 हजार रुपए मुआवजा के तौर पर मिले थे.
दूसरा खाता खुलवा चेक कराया जमा
पीड़ित महिला का आरोप है कि मुआवजा दिलाने में आरोपियों ने उनकी मदद की थी इसलिए उनपर उन्हें भरोसा था. जिसमें पीड़िता का देवर अरविंद पासवान भी शामिल था. महिला का कहना है कि उसके देवर और राकेश पासवान उर्फ नेताजी ने पहले चंडी के मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में खाता खुलवाया। जहां वैद्य चेक जमा नहीं किया। इसके बाद बिहारशरीफ के रामचंद्रपुर मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में खाता खुलवा कर वहां खाता संख्या 71920700035798 चेक जमा कर दिया।
पासबुक देखते उड़ गए महिला के होश
देवर और उसके दोस्त ने महिला से कुछ कागजातों पर अंगूठा भी लगवा लिया। एक महीने बीत जाने के बाद रुपया नहीं मिला तो महिला अपने भाई के साथ बैंक शाखा गई। टालमटोल के बाद महिला को दूसरा पासबुक दिया गया। जिसमें खाते से दो किस्तों में चार लाख की राशि निकासी कर ली गई थी।
चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
इस मामले में पीड़ित महिला ने अपने देवर अरविंद पासवान, लोकसभा चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी राकेश पासवान और रामचंद्र पुर ग्रामीण बैंक के मैनेजर समेत चार लोगों के खिलाफ चंडी थाना में मुकदमा दर्ज कराया है.