
नालंदा जिला में वाहन चेकिंग के दौरान होमगार्ड का एक जवान जख्मी हो गया। उसे प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया।
क्या है पूरा मामला
थानाध्यक्ष प्रेम राज चौहान के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में हिलसा-एकंगरसराय मुख्य मार्ग में मीना बाजार के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। सड़क के इधर-उधर खड़े होमगार्ड के जवान बाइक सवार को हाथ के इशारे से वाहन रुकवा रहे थे। तभी एकंगरसराय की ओर से तेज रफ्तार से आ रहा एक बाइक सवार होमगार्ड बासुदेव द्वारा इशारा के बावजूद बाइक रोकने की बजाए रौंदते हुए भाग निकला। घटना में जख्मी होमगार्ड जवान को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर जख्म को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।