बिहार में BPSC से शिक्षकों की भर्ती को लेकर बड़ी खबर.. जानिए कितना मिलेगा वेतन

0

बिहार में अब शिक्षकों की भर्ती बिहार लोकसेवा आयोग (BPSC) के जरिए होगा। नीतीश सरकार ने शिक्षक भर्ती के लिए नए नियमावली को मंजूरी भी दे दी है। जिसके तहत बिहार में 1 लाख 78 हजार 26 नए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। जिसमें सबसे ज्यादा प्राथमिक शिक्षक होंगे। यानि पहली क्लास से पांचवीं क्लास के शिक्षकों की ज्यादा भर्ती होगी.. इसके बाद उच्चतर माध्यमिक कक्षा के लिए शिक्षकों की भर्ती होगी

किस वर्ग में कितने टीचर
प्राइमरी टीचर (कक्षा1-5) के लिए 85,477 पद
मिडिल स्कूल टीचर (कक्षा 6-8) के लिए 1745 पद
माध्यमिक टीचर (कक्षा 9-10) के लिए 33,186 पद
उच्चतर माध्यमिक (कक्षा 11-12) के लिए 57,618 पद

नई नियमावली में क्या है खास
नए नियम के तहत बहाल शिक्षक बिहार सरकार के कर्मचारी होंगे.. यानि उनके खाते में सीधे ट्रेजरी से वेतन का भुगतान किया जाएगा.. जैसे बाकी सरकारी कर्मचारी को होता है।

कितना मिलेगा भत्ता
प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों के मूल वेतन के साथ ही 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA),आठ प्रतिशत हाउसिंग अलाउंस( HRA), सीटीए 1500 रुपए और मेडिकल भत्ता 1000 रुपए प्रतिमाह मिलेगा। इसके अलावा शिक्षकों के वेतन में 14 प्रतिशत राज्य सरकार पेंशन के लिए अंशदान देगी, जो प्रति महीने 3500 रुपए से 4500 रुपए तक की होगी।

कितना होगा बेसिक
शिक्षकों के वेतन पर राज्य सरकार को सालाना 11 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे.. अगर बात मूल वेतन यानि बेसिक सैलरी की बात करें तो प्राथमिक शिक्षकों का मूल वेतन 25 हजार, मध्य विद्यालय का 28 हजार, माध्यमिक का 31 हजार और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का मूल वेतन 32 हजार तय किया गया है।

अब आप सोच रहे होंगे नियोजित शिक्षकों और बीपीएससी के नियुक्त नियमित शिक्षकों के वेतन में कितना अंतर होगा.. क्या दोनों के वेतन समान होंगे.. तो आपको बता दें कि नियमित शिक्षकों का वेतन नियोजित शिक्षकों से ज्यादा होगी..

प्राथमिक टीचर का वेतन

नियोजित टीचर       नियमित टीचर
बेसिक   21,290                 25,000
DA        8942                  10,500
HRA    1703                    2000
CTA     2130                   2130
MEDICAL 1000            1000
———————————-
कुल वेतन  35,064          40,630

मिडिल स्कूल टीचर का वेतन

नियोजित टीचर     नियमित टीचर
बेसिक        22,480              22,800
DA             9441                 11,760
HRA           1798               2240
CTA           2130                2130
MEDICAL 1000               1000
—————————————
कुल वेतन  36,849            45,130

माध्यमिक स्कूल टीचर का वेतन

नियोजित टीचर          नियमित टीचर
बेसिक     22,480                31,000
DA         9441                    13,020
HRA      1798                    2480
CTA       2130                  2130
MEDICAL 1000           1000
———————————
कुल वेतन  36,849         49,630

 

उच्च माध्यमिक स्कूल टीचर का वेतन

नियोजित टीचर     नियमित टीचर
बेसिक         23,650            21,000
DA             9933                13,440
HRA          1892                 2560
CTA           2130                2130
MEDICAL 1000             1000
———————————–
कुल वेतन   38,605            51,130

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…