
नवादा जिला के वारसलीगंज-पकरीबरावां रोड पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। बाजितपुर गांव के पास एक टेंपो पलट गई। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। घायलों में तीन महिला और पांच पुरूष शामिल है। बताया जा रहा है कि ये नारदीगंज से पकरीबरावां स्थित हंसनगंज गांव मैयत में शामिल होने के लिए रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। सभी घायलों रौशन खातुन, अनिसा खातुन, मुसतरी खातुन, सरोज खातुन, मो. इदरिश आलम, मो. ताहिर, मो. अल्लहा, मो. इराइल का प्राथमिक इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पकरीबरावां में डॉ. अभिषेक राज के द्वारा किया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए सभी को नवादा सदर रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक नारदीगंज प्रखंड के अफजल-पड़रिया गांव से टेंपो से सभी हसनगंज आ रहे थे। इस दौरान बाजितपुर गांव के निकट चालक के संतुलन खोने से टेंपो पलट गई। घटना के बाद चालक टेंपो लेकर फरार हो गया। बाद में स्थानीय लोगों की सूचना के बाद एंबुलेंस अन्य वाहनों से सभी को लाकर पीएचसी में भर्ती कराया गया।
इसे भी पढि़ए-नवादा विधायक राजबल्लभ यादव की मुश्किलें बढ़ी